फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबे लोगों की खोज में जुटी एसएसबी और डॉग स्क्वायड की टीम

विज्ञापन
नारायणबगड़ के डुंग्री गांव में मलवे में दबे दो युवको को खोजती डाग स्क्वायड टीम। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
मलबे में दबे डुंग्री गांव के दो लोगों का सात दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। अब खोज के लिए देहरादून से डॉग स्क्वायड और साथ में आई टीम उनकी खोज में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिछले दिनों अतिवृष्टि के दौरान ग्राम पंचायत डुंग्री के आल्यूं तोक में पानी की खराब लाइन ठीक करने गए गांव के दो लोग पहाड़ी से आए मलबे के नीचे दब गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ सहित रेगुलर पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी रहीं। इस बीच सीएम ने भी डुंग्री गांव पहुंचकर लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में कोई भी कोताही नहीं बरती जाए, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। एसएसबी की खोजी टीम और देहरादून से डाग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर दोनों लापता युवकों की तलाशी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें