फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी भवन के दो कमरों को न्यायालय की इकाई संचालित करने के लिए दिए जाने के विरोध में आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। शिक्षक संगठनों ने कहा कि सीएम की ओर से निर्णय लिए जाने तक वह आंदोलन स्थगित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीआरसी भवन के कमरों को न्यायालय की इकाई संचालित करने के लिए दिए जाने के विरोध में तीन महीने से प्राथमिक, जूनियर और राजकीय शिक्षक संघ अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षक तहसील परिसर में धरना दे रहे थे। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव के शुभारंभ पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। सीएम ने शिक्षकों को आश्वासन दिया था कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सती ने बताया कि शिक्षकों की बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में चंद्रप्रकाश कंडारी, शंकर बत्र्वाल, संतोष बत्र्वाल, सुखदेव मलेठी और विनोद सजवाण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें