फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रशासन से वार्ता विफल, अब चक्का जाम व बाजार बंद करेंगे भू-धंसाव प्रभावित

Mon, 23 Sep 2024 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। मूल निवास स्वाभिमान संगठन और प्रशासन के बीच सोमवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। आपदा प्रभावितों ने कहा कि अब तक आश्वासनों के भरोसे रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन ने 27 सितंबर को नगर में चक्का जाम और बंद का एलान किया है।



ज्योतिर्मठ में भू धंसाव के 21 माह बाद भी कोई काम नहीं होने पर मूल निवास स्वाभिमान संगठन के सदस्यों में भारी रोष है। सोमवार को तहसील में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एडीएम ने उन्हें कहा कि सरकार के स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि नगर में सुरक्षात्मक कार्य, प्रभावितों को उचित मुआवजा, नगर में ड्रेनेज, सीवर लाइन निर्माण, विस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्य नहीं हुए हैं। आज भी नगर पूरी तरह से खतरे में है। इसलिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। 27 को बाजार बंद रहेगा और चक्का जाम किया जाएगा। उसके बाद क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा, सौरभ राणा, स्वाभिमान संगठन के सचिव समीर डिमरी, प्रकाश नेगी, भगवती प्रसाद कपरवाण, रमेश डिमरी, भगवती प्रसाद नंबूरी, अनील नंबूरी आदि मौजूद रहे।

कोट



प्रभावितों से बात की गई, उन्हें बताया गया कि इस मामले में डीपीआर तैयार हो रही है। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। - विवेक प्रकाश, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें