फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मि पहाड़ू कु रेबांसी, तु दिल्ली रौंण वाली... पर थिरके युवा

Wed, 06 Mar 2024 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग का छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में लोक गायक सौरभ मैठाणी के ऊंचा ऊंचा सैंडल पैरूलू, बनारसी साड़ी... और मि पहाड़ू कु रेबांसी, तु दिल्ली रौंण वाली... जैसे गीतों पर युवा खूब थिरके।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ समारोह का उद् घाटन मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन संघर्ष का दौर है। जो इस उम्र में सफल रहा वही जीवन में आगे बढ़ता है। उन्होंने महाविद्यालय के लिए फर्नीचर देने की बात कही। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम नेगी, महासचिव राहुल धुनियाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश नेगी, संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डाॅ. वाईसी नैनवाल, छात्रसंघ प्रभारी डाॅ. आरसी भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन बीआर अंथवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें