फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
गोपेश्वर पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करती एसपी श्वेता चौबे। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
एसपी चमोली श्वेता चौबे ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को ड्यूटी में मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्राधिकारी चमोली (मतगणना ड्यूटी प्रभारी) को मतगणना के दौरान जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएं। मतगणना में पालीवार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। गोपेश्वर थाने में रिजर्व पुलिस बल रखा जाएगा। मतगणना स्थल पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों के साथ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए जाएं। अधिकृत एजेंटों को ही चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाए। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोबाइल पार्टी की नियुक्ति की जाए। यातायात बाधित न हो इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। डीएफएमडी/एचएचएमडी के साथ सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया जाए, जिससे प्रत्येक आने जाने वाले व्यक्ति की सही से चेकिंग की जा सके। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु मतगणना स्थल पर नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें