फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष्पीठ में गुप्त नवरात्र का अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ में विराजमान माता राज राजेश्वरी का फलों से किया श्रृंगार। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य मठ परिसर में गुप्त नवरात्र माघ शुक्ल प्रतिपदा का बुधवार को अनुष्ठान शुरू हो गया है। नवरात्र के प्रथम दिन 64 योगिनी देवी सहित भगवती राज राजेश्वरी का फलों से शृंगार किया गया।
विज्ञापन

मठ के ब्रह्मचारी स्वामी मुकुंदानंद ने बताया कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन में यह अनुष्ठान शुरू हुआ है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में भजन और कीर्तन कर पारंपरिक नृत्य किए। बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी अनुष्ठान किए गए। इस दौरान बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, कृष्णानंद बहुगुणा, रामदयाल मैंदुली, अरविंद सिंह, काजल सिंह और आरव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें