फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात रहेगी एसडीआरएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 19 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब मार्ग पर पुलिस कर्मी वायरलेस सेट से लैस रहेंगे। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने घोड़ा-खच्चर संचालकों से यात्रियों से ज्यादा किराए ना लेने और रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। बताया कि भ्यूंडार में अस्थाई और घांघरिया में सीजनल चौकी बनाई गई है। दोनों जगह एसडीआरएफ भी तैनात रहेगी। एक दिन में तय सीमा तक ही श्रद्धालुओं को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद तीर्थयात्रियों को घांघरिया से आगे नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने घोड़ा-खच्चर संचालकों व होटल कर्मियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें