मई माह में अब तक आठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह से मंदिर में तीर्थयात्रियों का तांता लगा रहा। केरल व आंध्र प्रदेश के 300 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए व भगवान को वस्त्र सहित मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा की। एलेप्पी केरला से 80 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। शिबी, शंकर नारायणन, रजनी, चंदू ने कहा कि इस बार वो सिर्फ पंचबद्रियों की यात्रा पर आए हैं। बदरीनाथ व आदिबदरी में उन्होंने आराम से दर्शन किए। वहीं आदिबदरी में पार्किंग व शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से दल में शामिल लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि मई माह में अब तक आठ हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने आदिबदरी नाथ के दर्शन किए। संवाद