फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मतदान वाले बूथों पर चलाएं विशेष अभियान : डीएम

Tue, 12 Mar 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने स्वीप के नोडल अधिकारी को जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पिछली लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर इस बार विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे बूथों के लिए प्लान तैयार करते हुए कम मतदान के कारणों व समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ लेकिन राज्य और राष्ट्रीय मतदान से कम है वहां भी जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को जरूरी सहयोग व सुविधाएं मुहैया कराएं। कहा कि चमोली जिले में पिछले चुनाव में 109 बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इस साल की मतदाता सूची में 2,939 दिव्यांग व 100 से अधिक आयु के 21 मतदाता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें