फोटो
कर्णप्रयाग। अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय, भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह गड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता उमा देवी तिराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि मामले में सरकार अब तक वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं कर पाई है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग भी की। प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल रहीं। इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम नेगी, महासचिव राहुल धुनियाल, राजेश नेगी, विक्रम नेगी, यूथ कांग्रेस पूर्व महासचिव सूरज गुसाईं और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद