गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में 16 जुलाई से महारुद्राभिषेक अनुष्ठान चल रहा है। प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में आचार्यों की ओर से वेद पाठ और विभिन्न पूजाएं कराई जा रही हैं। मंदिर में हक-हकूकधारी गांवों से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के बम-बम भोले के जयकारों से रुद्रनाथ क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। यह अनुष्ठान 16 अगस्त तक चलेगा।
समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर में पहली बार एक माह का अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में कई गांवों से आचार्यगण रुद्रनाथ पहुंचे हुए हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि सुबह आठ बजे से रुद्रनाथ भगवान का अभिषेक और शृंगार किया जा रहा है। इसके बाद संकल्प पूजा व अन्य पूजाएं की जा रही हैं। संवाद