फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच के लिए प्रदर्शन

Mon, 29 Jul 2024 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थराली। सिंचाई खंड थराली में वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच की मांग को लेकर ठेकेदारों के एक गुट ने प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री काे ज्ञापन भेजा और कार्रवाई की मांग की। जबकि दूसरे गुट ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बताया।
विज्ञापन

सोमवार को ठेकेदार संघ सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर के पास एकत्रित हुआ और प्रदर्शन किया। कहा कि सिंचाई खंड थराली के अधिशासी अभियंता अपने पद का दुरुपयोग कर अपने चेहते ठेकेदारों का सलेक्शन बांड बनवा रहे हैं। बार-बार कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही अपनी मर्जी से कार्य दिया जा रहा है। ऐसे में बाकी ठेकेदारों का शोषण हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सभी कार्यों को निविदा प्रक्रिया के तहत कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में देवी जोशी, लखन सिंह, महावीर बिष्ट, तेजपाल सिंह, हरिकृष्ण पांडे, केदार कुनियाल, हरेंद्र कोटड़ी, अनिल देवराड़ी सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं ईई के समर्थन में थराली प्रमुख कविता नेगी, यशपाल नेगी, खिलाफ सिंह, भवानीदत्त जोशी, गुडडी देवी, कमलेश चंदोला ने सीएम को ज्ञापन देकर ईई पर लगाए आरोप बेबुनियाद बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें