फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम रावत को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

विज्ञापन
शिवम के माता-पिता को किया सम्मानित। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
ब्लॉक के सेनू गांव निवासी प्रतिभाशाली युवा शिवम रावत (18) को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। शिवम उत्तराखंड में यह पुरस्कार पाने वाले एकमात्र युवा हैं। उनका परिवार किच्छा (ऊधम सिंह नगर) में रह रहा है। वहां के जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिवम और यह सम्मान दिया साथ ही उनके पिता सुभाष रावत और माता दिव्या रावत को भी सम्मानित किया। शिवम को एक लाख रुपये का यह पुरस्कार नवाचार वर्ग में दिया गया है।
विज्ञापन

शिवम के पिता सुभाष रावत ने बताया कि शिवम इन दिनों दक्षिण कोरिया में स्कॉलरशिप प्राप्त कर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले वह वाशिंगटन में हुए इंटरनेशनल साइंस व इंजीनियरिंग फेयर में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2000 डालर का पुरस्कार जीत चुके हैं। शिवम की इस सफलता पर सेनू, गैरोली, चमोला, सिमली, कर्णप्रयाग, सिमल्ट, कनोठ, बसक्वाली सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके दादा महिपाल सिंह, दादी कांति देवी, सेनू गांव की ग्राम प्रधान रश्मि देवी, मनोरमा गैरोला, प्रदीप बिष्ट, संजय चौहान, मुकेश, अजय, संदीप, मलक नेगी, समीर मिश्रा और आशु ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें