फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थेंग और जोशीमठ के जाख देवता का नृसिंह मंदिर परिसर में मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
थेंग और जोशीमठ के जाख देवता के निशाण मंगलवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पहुंचे, जहां दोनों देवताओं का अद्भुत मिलन हुआ। इस दौरान देवताओं की विशेष पूजा की गई। नृसिंह मंदिर परिसर में देवताओं के पश्वाओं ने निशाणों के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए। कड़ाके की ठंड में भी भारी तादात में भक्तगण देवताओं के साथ चल रहे हैं। मंगलवार को थेंग गांव के जाख देवता ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी जबकि जोशीमठ के जाख देवता एक सप्ताह से नगर के भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें