फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए शासन-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को भराड़ीसैंण में चमोली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दिन मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी व उप सचिव प्रमोद पांडे और अन्य अधिकारियों ने स्थापना दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थलों का चयन किया। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी के 120 जवानों ने पूर्वाभ्यास किया गया। बैठक में बताया गया कि 9 नवंबर को सीएम पुष्कर धामी दोपहर 12 बजे भराड़ीसैंण पहुंचेंगे और यहां होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। समारोह में गैरसैंण के सभी 31 आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। इस मौके पर एसडीएम संतोष पांडे ,तहसीलदार सुरेंद्र डिमरी, एनटी राकेश पल्लव, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार, ऊर्जा निगम के एसडीओ छेदी लाल, जलसंस्थान के नवीन सैनी और वन विभाग के प्रदीप गौड़ आदि कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यूकेडी करेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
गैरसैंण। राज्य स्थापना दिवस पर रामलीला मैदान गैरसैंण में उक्रांद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उकांद्र के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत शाह ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 9 नवंबर को 10 बजे प्रात: से शुरू होंगे, जिसमें उत्तराखंड के लोक गायक विशन सिंह हरियाला, अनिल रतूड़ी, मीना खत्री, पवन लोबियाल ग्रुप सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें