फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल में पानी आने पर पीपलकोटी पेट्रोल पंप किया बंद

विज्ञापन
पीपलकोटी में पेट्रोल पंप पर तेल के टंकरों में पानी घुसने के कारण पंप का संचालन किया बंद। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पीपलकोटी में पेट्रोल पंप के टैंक में पानी आने से पंप को बंद कर दिया गया है। ऐसे में नगर और आसपास के लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीपलकोटी के पेट्रोल पंप में कुछ समय पहले भी इस तरह की समस्या आई थी। तब करीब दो महीने तक पंप बंद रहा। मई में यहां नए टैंक लगाए गए, लेकिन अगस्त महीने से पेट्रोल में पानी की शिकायत आने लगी, लेकिन अब वहां स्थिति यह है कि पेट्रोल कम और पानी अधिक आ रहा है। पर्वतीय फिलिंग स्टेशन पीपलकोटी के प्रबंधक भवान सिंह रावत ने बताया कि जब तक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने नए टैंक डाले तब से यह समस्या आ रही है। फिलहाल पंप बंद कर दिया गया है। जब तक कंपनी से इंजीनियर आकर यह सुनिश्चित नहीं करते कि पेट्रोल इस्तेमाल योग्य है तब तक इसे बंद रखा जाएगा। उधर टैंकर नहीं आने से गोपेश्वर के पेट्रोल पंप पर भी शनिवार को पेट्रोल नहीं मिला। पंप संचालकों का कहना है कि हाईवे बंद होने से टैंकर नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें