फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलकोटी-बेमरू मार्ग क्षतिग्रस्त, आवाजाही ठप

विज्ञापन
चमोली में स्यूंण गांव के समीप लुदाऊं गदेरे पर हाल ही में निर्मित लकड़ी की पुलिया बही। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिले में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से पीपलकोटी-बेमरू मोटर मार्ग बेलीखेत से बेमरू के बीच कई जगह पर बंद हो गया है। साथ ही पीपलकोटी से बेमरू-स्यूण पैदल मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से बेमरू, मठ-झडेता, स्यूण, डुमक गांव के लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। हाल ही में लोनिवि ने लुदाऊ गदेरे पर लकड़ी की कच्ची पुलिया बनाई थी, जो बीती रात गदेरे के उफान पर आने से बह गई है। इसके अलावा बेमरू, जखनार तोक, मरछवाड़ी तोक की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां पानी की समस्या खड़ी हो गई है। बीती 31 जुलाई को भी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर जल संस्थान ने हाल ही में लाइन को जोड़ा था, लेकिन फिर लाइन टूटने से गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें