फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर दुरुस्त होंगी यात्री व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल की यात्रा शुरू होने से पहले रुद्रनाथ पैदल ट्रेक पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सगर से रुद्रनाथ मंदिर तक पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगले साल की यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग को सुगम्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। ल्वीटाक के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का आपदा मद में पुनर्निर्माण कराया जाएगा। क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते की भी मरम्मत की जाएगी। डीएम ने कहा कि अगले साल की यात्रा शुरू होने से पहले रुद्रनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगाने, सगर और रुद्रनाथ में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग पर व्यूप्वांट और शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ अमित कंवर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय, सीएचओ तेजपाल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें