फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक ठप रखा औली रोपवे व चेयर लिफ्ट का संचालन

विज्ञापन
जोशीमठ में कार्य बहिष्कार के दौरान धरना प्रदर्शन करते जीएमवीएन कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नियमितीकरण, पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान जोशीमठ में कर्मियों ने जोशीमठ-औली रोपवे और चेयर लिफ्ट का संचालन ठप रखा। साथ ही पेट्रोल पंपों का संचालन भी ठप रखा।
विज्ञापन

गोपेश्वर में कर्मियों ने निगम के गेस्ट हाउस परिसर और पेट्रोल पंप पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम में जो कर्मी लगभग 20 वर्षों से कार्यरत हैं, उनका नियमित किया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जीएमवीएन व केएमवीएन को 50-50 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया जाए और जीएमवीएन व केएमवीएनन का एकीकरण कर उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित किया जाए। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष विजय पुरोहित, जगमोहन सिंह रावत, नवल नेगी, राजपाल पंवार, लक्ष्मण सिंह रावत, श्याम लाल सेंजवाल, ईश्वर सिंह रावत, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में संगठन मंत्री जयपाल सिंह, राजेंद्र डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल, प्रदीप शाह, प्रमोद डिमरी, कमल किशोर डिमरी, भागवत पंवार, सीमा आदि ने कार्य बहिष्कार कर निगम के गेस्ट हाउस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें