फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीराम को अर्पित किए डेढ़ क्विंटल लड्डू

Fri, 29 Dec 2023 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
देवप्रयाग पहुंची अक्षत क्लश यात्रा  ------संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नगर में निकाली गई कलश यात्रा, जय श्रीराम के लगे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से क्षेत्र में राम जन्म भूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। ब्लॉक दशोली के सोनला से गरुड़गंगा तक निकाली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बिरही में रामभक्त तारेंद्र थपलियाल ने भगवान श्रीराम को डेढ़ क्विंटल लड्डू अर्पित किए जिन्हें बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
सोनला में आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल ने अक्षत कलश महिलाओं को सौंपते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। खंड कार्यवाह कुलवीर बिष्ट ने स्थानीय लोगों की समिति बनाकर अक्षत कलश घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान जिला संघ चालक राजेंद्र पंत, जिला सह कार्यवाह विक्रम नेगी, खंड संघ चालक हरेंद्र नेगी, अतुल शाह, तारेंद्र थपलियाल, ताजवीर सती, जिलाध्यक्ष जनजाति मोर्चा कीरत सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग। यहां महिलाओं ने श्रीराम के भजनों और जयकारों के साथ अक्षत कलश को अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम से श्री रघुनाथ मंदिर पहुंचाया। इस दौरान महिलाओं, छात्राओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने पीले परिधानों के साथ नगर में पदयात्रा निकली। यात्रा में विधायक विनोद कंडारी, जिला संचालक सुरेश कोटियाल, जिला सह कार्यवाह सरत तड़ियाल, जिला प्रचारक भारत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, ममता देवी, शिल्पी मोतीवाला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें