कर्णप्रयाग। डिम्मर को नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। सीएम को भेजे ज्ञापन में अशोक डिमरी, पुनीत डिमरी, अनिल डिमरी, हर्षवर्धन डिमरी, गोपी डिमरी, प्रकाश डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, शंकरदत्त ने कहा कि ग्राम पंचायत डिम्मर का विद्यापीठ, टटासू, सैण, भभराड़ी, खिल, सुमल्टा गांव नगरपालिका के सिमली क्षेत्र से सटे हुए हैं। इन क्षेत्रों में पिंडर नदी के बाढ़ से खतरा बना है। यहां मोटर पुल से टटेश्वर मंदिर, खिल, सुमल्टा को जाने वाला पैदल मार्ग आदि क्षतिग्रस्त है। ग्राम पंचायत में बड़े बजट के अभाव में इन क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत डिम्मर का परिसीमन कर नगरपालिका कर्णप्रयाग में मिलाने की मांग उठाई है। संवाद