जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखने, आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही जनता को विशेष सावधानी, सुरक्षा व आवागमन में नियंत्रण रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी आपदा की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा और आवागमन पर नियंत्रण रखने, आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि मार्ग बाधित होने पर निर्माणदायी संस्थाएं तत्काल सड़क खुलवाएं।
कहा कि सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहे। समस्त चौकी, थाने भी आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित अलर्ट पर रहें। कहा कि आपदा की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0135-2710334, टोल फ्री नंबर 1070, मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404 पर देना सुनिश्चित करें।