फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीडीसी बैठक में नहीं आए अधिकारी, प्रतिनिधियों को नहीं जानकारी

Thu, 29 Feb 2024 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों ने किया हंगामा, सदन में की नारेबाजी
विज्ञापन

विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। क्षेत्र पंचायत नंदानगर की त्रैमासिक बैठक में पीएमजीएसवाई और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। उनके प्रतिनिधि आए लेकिन उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं थी। इस पर पंचायत सदस्यों ने सदन में हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे बाद बैठक शुरू हुई तो स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के कार्यों पर चर्चा के दौरान विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता भी मौजूद नहीं आए। यही नहीं उन्होंने अपने प्रतिनिधि को बैठक में भेजा था लेकिन उन्हें योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं थी। इस पर सदस्यों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भविष्य में सक्षम अधिकारी ही बैठक में आएं। किसी कारण से प्रतिनिधि आते हैं तो पूरी जानकारी के साथ उपस्थित हों। इसके बाद सदस्यों ने समस्याएं रखीं। कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और कई विद्यालय शिक्षकविहीन हैं। इस पर बीईओ ने कहा कि शासन से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति होगी। प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में शिक्षक तैनात किए जाएंगे। वहीं बिजली बिलों का समय पर भुगतान होने के बावजूद कई बिलों में विलंब शुल्क आने की शिकायत की गई। सदस्यों ने कहा कि नंदानगर सीएचसी केंद्र में एक्स-रे तकनीशियन की तैनाती की मांग की। बैठक में बीडीसी सदस्य कंचन नेगी, क्षेत्र पंचायत संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह, कुरुड़ की प्रधान रेखा गौड़, पगना की प्रधान दीपा देवी, सेमा की प्रधान ऊमा रावत और बीडीसी रामणी सती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें