फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एनटीपीसी के श्रमिकों ने तहसील में दिया सांकेतिक धरना

Fri, 10 May 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को भेजा ज्ञापन, जल्द बहाली की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था एचसीसी से हटाए गए श्रमिकों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द पुन: बहाली की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे और कंपनी के सभी कार्य बंद कर देंगे।
विज्ञापन

श्रमिकों ने कहा कि एचसीसी कंपनी ने कुछ समय पहले उन्हें बिना किसी नोटिस के हटा दिया। कंपनी से अचानक हटाए जाने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में उन्होंने सभी श्रमिकों को तत्काल बहाल करने, सभी को सालभर का वेतन देने की मांग की। कहा कि परियोजना में स्थानीय बेरोजगारों के हितों के संरक्षण के लिए कंपनी को निर्देशित किया जाए। कंपनी की ओर से स्थानीय हितों की अनदेखी करते हुए पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसपर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें