फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार पर्यटक कर चुके फूलों की घाटी के दीदार

विज्ञापन
फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
विश्व धरोहर फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए अब तक नौ हजार 23 पर्यटक पहुंच चुके हैं। पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि अब घाटी में फूल कम होने लगे हैं और इसी कारण पर्यटकों की संख्या भी घटने लगी है। वहीं इस साल वन विभाग को पर्यटकों के आने से 13,37,050 रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

हर साल घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते एक जुलाई से पर्यटकों को घाटी में जाने की अनुमति दी गई। जुलाई और अगस्त महीने में यहां सर्वाधिक पर्यटक पहुंचे। इसी समय घाटी में सबसे ज्यादा फूल खिले होते हैं। इस दौरान घाटी का सौंदर्य और फूलों की रंगत देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि घाटी की सैर करने नौ विदेशी पर्यटक भी पहुंचे थे। 31 अक्तूबर के बाद घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें