गोपेश्वर में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करते जिले के कवि।
- फोटो : GOPESHWAR
राष्ट्रीय कवि संगम की चमोली शाखा की ओर से रविवार को श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021 का जिलास्तरीय आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर काव्य पाठ किया। श्रीराम काव्य पाठ में शालिनी नेगी प्रथम स्थान पर रहीं।
राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित आयोजन में नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र की महिमा का बखान शब्दों में कर पाना असंभव है। उन्होंने आमजन को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान हुई काव्य पाठ प्रतियोगिता में शालिनी नेगी प्रथम, वैभवी कपरवान व समृद्धि वैष्णव ने द्वितीय, अनुकृति डिमरी व अपूर्वा बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शीर्ष 10 प्रतिभागियों में ज्योति बिष्ट, विनीता भट्ट, प्रेरणा पुरोहित, अनिरुद्ध सिनवाल और अनुषा पांडेय शामिल रहे। राष्ट्रीय कवि संगम की जिलाध्यक्ष ज्योति कपरुवाण और जिला महामंत्री शशि देवली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे संस्कारवान होते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. विनय नौटियाल, कुंवर सिंह रावत, राहुल डिमरी रहे।