औली में प्रस्तावित विंटर गेम्स की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जिसके तहत सात से नौ फरवरी को यहां विंटर खेल होंगे। हालांकि खेलों का आयोजन मौसम पर भी निर्भर करेगा, विंटर खेलों के लिए अच्छी बर्फबारी होना जरूरी है।
स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रवीन शर्मा ने बताया कि खेलों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले राज्यों को भी इस संबंध में सूचनाएं भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सात से नौ फरवरी को औली में सीनियर और जूनियर एल्पाइन प्रतियोगिता होगी। हालांकि अभी औली में बर्फ काफी कम है, स्कींग के स्लोप में भी काफी कम बर्फ है। आयोजकों को जनवरी महीने में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है।