फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से जोशीमठ क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बाधित हो रखी है। क्षेत्र में बिजली की लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते दिन में बिजली काट दी जा रही है। जबकि रविवार को लाइन में पेड़ गिरने से रात को भी बिजली गायब रही। सोमवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दरअसल सेलंग के समीप बार-बार भूस्खलन होने से विद्युत लाइन बाधित हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए ऊर्जा निगम ने यहां पर 66 केवी की लाइन को शिफ्ट करने का काम शुक्रवार को शुरू किया। शुक्रवार और शनिवार को दिन में विद्युत सप्लाई बंद रही, लेकिन रविवार शाम को टंगड़ी के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया। जिससे पूरी रात लोगों को बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। टंगड़ी से ऊपर पूरे क्षेत्र में फिलहाल बिजली व्यवस्था बाधित हो रखी है। अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि लाइन पर काम चल रहा है, जल्द विद्युत व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें