फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी बाबा ने बदरीनाथ धाम में आमरण अनशन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में रह रहे मौनी बाबा ने चारधाम यात्रा शुरू करने और शीघ्र स्थानीय श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति देने की मांग पर एक सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया। मौनी बाबा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जुलाई माह में उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया था, लेकिन अभी तक यात्रा का संचालन नहीं हो पाया है। ऐसे में अब फिर से यात्रा को लेकर आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, चारधाम यात्रा के संचालन की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में रविवार को दसवें दिन भी हक हकूकधारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। रविवार को बामणी गांव की सरिता रावत, संगीता मेहता, सरिता मेहता, जयवंती मेहता, सविता मेहता, बनिता मेहता अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर स्थानीय लोगों ने सरकार और बदरीनाथ विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक चारधाम यात्रा का संचालन शुरू नहीं हो जाता, धाम में आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, सचिव अंशुमान भंडारी, भूपेंद्र शर्मा, काशी पालीवाल, बलदेव मेहता, विनीत पंवार, मनदीप भंडारी, विक्रम कोठारी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें