फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बस और कार की टक्कर में मां-बेटे घायल

Thu, 26 Oct 2023 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर हुई रोडवेज बस ओर कार की ​भिडंत। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग डंपिंग जोन के समीप रोडवेज बस और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। कार में सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली-गोपेश्वर रोडवेज सर्विस की बस गोपेश्वर की ओर आ रही थी। बस नंदप्रयाग डंपिंग जोन के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार की आपस में टक्कर हो गई जिससे कार में सवार कुसुमलता देवी (61) और उनका बेटा दीपक (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को वाहन से उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों के हाथ और पांव में चोटें आई हैं। अब उनकी स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें