जोशीमठ के मलारी में आयोजित उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्?
- फोटो : GOPESHWAR
विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ दो दिवसीय उत्तराखंड पुलिस बार्डर विकास उत्सव-2021 का समापन हो गया। मलारी में आयोजित मेले में प्रतिभाग करने वाली भोटिया जनजाति की टीमों को पुलिस विभाग ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोटिया जनजाति की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मलारी की टीम ने प्रथम, तोलमा की टीम ने द्वितीय और जेलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में कोसा गांव की टीम विजेता और मेहरगांव उपविजेता रहा। इसके अलावा फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज रजत सिंह मेहरगांव रहे जबकि कोसा के अनिल रावत बेस्ट बेट्समैन रहे। वॉलीबाल में मलारी ने प्रथम और कोसा की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। चेस पुरुष वर्ग में पवन रावत प्रथम व अनिल रावत द्वितीय रहे। कैरम में भरे सिंह राणा व विजय नैथवाल की टीम प्रथम व दर्शन सिंह और राम सिंह राणा की टीम द्वितीय रही। रस्साकशी में मलारी की महिला टीम ने प्रथम व लौंग फाक्ती की टीम द्वितीय रही। कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में 40 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया, जिसमें दीपा देवी (कैलाशपुर) ने प्रथम, देवकी देवी (फरकिया) ने द्वितीय व प्रमिला देवी (गमशाली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट अशोक नेगी और पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने पुरस्कृत किया। मेले में आईटीबीपी, एसडीआरएफ, कृषि विभाग, उद्यान, निर्वाचन, स्टेट बैंक, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बुनकर, फायर सर्विस व उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी ठाकुर सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, पार्वती देवी, वैशाखी देवी, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, जोशीमठ के कोतवाल राजेंद्र सिंह, यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल आदि मौजूद थे।