फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग मैच में 123 रन से जीता कर्णप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर में हो रहे पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के जिला लीग मैच में कर्णप्रयाग और घाट के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णशिला (कर्णप्रयाग) ने 123 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

कर्णशिला कर्णप्रयाग की शुरूआत धीमी रही और 10 ओवर में 37 रन बनाए। कर्णप्रयाग की तरफ से हिमांशु ने 37, दीपक ने 43, अभिलाष ने 43 और सागर ने 31 रनों का योगदान दिया। घाट की तरफ से सुखबीर व परबीन ने दो-दो विकेट लिए व अनिल ने 3 विकेट लिए। कर्णप्रयाग की टीम ने 40 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। घाट ने 21 ओवर में कुल 127 रन बनाए। सुखबीर ने नाट आउट 47 रन बनाए। कर्णप्रयाग की तरफ से अभिषेक ने 3 विकेट लिए और कर्णशिला कर्णप्रयाग ने ये मैच 123 रन से जीता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन भंडारी, जिला सचिव नरेंद्र शाह एवं कर्णप्रयाग प्रभारी प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें