फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मैथ्स विजार्ड में करन, इंग्लिश जीनियस में तरुण प्रथम

Thu, 19 Sep 2024 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की मैथ्स विजार्ड व इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता हुई। मैथ्स विजार्ड में करन और इंग्लिश स्पेलिंग में तरुण प्रथम रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में नौ संकुल केंद्रों के विद्यालयों के 18 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राप्रावि सरतोली के करन प्रथम, राप्रावि कोटेश्वर के प्रतीक बिष्ट द्वितीय और प्रावि विराजकोट की आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में राप्रावि सिरौं के तरुण बिष्ट प्रथम, राप्रावि रौली ग्वाड़ के शौर्य द्वितीय और राप्रावि सल्ला कम्यार के पारस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान संकुल समन्वयक प्रेम सिंह फरस्वाण, अशोक हटवाल, बीरेंद्र बिष्ट, जयपाल लाल, नंदी कठैत, आशा कन्याल, जमुना राणा, दिवाकर थपलियाल सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें