कर्णप्रयाग। पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग के अंग्रेजी विभाग में विभागीय परिषद का गठन किया गया। कनिका एमए तृतीय सेमेस्टर अध्यक्ष एवं प्रियंका एमए प्रथम सेमेस्टर उपाध्यक्ष चुनी गई। सचिव बीए तृतीय वर्ष से अर्चना, संयुक्त सचिव बीए तृतीय सेमेस्टर से अजय कुमार, सहसचिव पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर से कशिश बिष्ट का चयन किया गया।
प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, विभाग प्रभारी डॉ. दिशा शर्मा तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके पश्चात विभाग में निबंध लेखन, भाषण तथा प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रश्नोत्तरी में स्तुति डिमरी प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा सोहन कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में आलिया सिद्दीकी प्रथम तथा अर्चना द्वितीय रही।
निबंध लेखन में अंकित प्रथम, तनीषा सती द्वितीय तथा आलिया सिद्दीकी एवं स्तुति डिमरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. दीप सिंह, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. मदनलाल शर्मा आदि थे।