फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मतदाता जागरूकता के लिए झुमैलो गीत किया जारी

Sun, 25 Feb 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/गैरसैंण। शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप की ओर से जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला सभागार में स्वीप के नोडल अधिकारी व सीडीओ अभिनव शाह ने मतदाता जागरूकता के लिए तैयार झुमैलो गीत जारी किया। अक्षत नाट्य संस्था के सहयोग से गढ़वाली झुमैलो गीत ‘आवा भै बंधो मतदान करा’ मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किया गया है। इस दौरान स्वीप के सहयोग नोडल अधिकारी कुलदीप गैरोला, डीएफओ सर्वेश दुबे, सह समन्वयक स्वीप डॉ. दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर गैरसैंण में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अधिकारी व कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं को वोटिंग मशीन व मतदान प्रकिया की जानकारी दी। वीडीओ विनोद गौड़, राकेश सजवाण और प्रकाश रावत ने बताया कि उनकी टीम ने नैल व कुमोली तथा धारगैड़ गांवों में जा कर लोगों को मशीनों से मतदान करने का तरीका बताया। संवाद
विज्ञापन


एसटीपी प्लांट 15 मार्च तक जल संस्थान को करें हैंडओवर

गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जिले में शेष चार एसटीपी प्लांट को 15 मार्च तक जल संस्थान को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही सीवेज शोधन संयंत्रों के कार्य की निगरानी के लिए जल निगम व जल संस्थान को समिति गठित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक लेते हुए कहा कि जल संस्थान एसटीपी से उत्सर्जित अपशिष्ट को नजदीकी वन विभाग की नर्सरी तक पहुंचाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे ने बताया कि जिले में 16 में से 12 एसटीपी जल संस्थान को हैंडओवर हो चुके हैं। शेष चार में से तीन एसटीपी कर्णप्रयाग और एक जोशीमठ में गतिमान है। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य और अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अरविंद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें