चमोली। राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में लोक चेतना मंच एवं माउंटेन हब की ओर से लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि समाज में महिला-पुरुषों के बीच भेदभाव को मिटाना होगा।
कार्यक्रम में हिमाद संस्था की प्रभा रावत ने बताया कि कैसे लिंग भेद महिला व पुरुषों के बीच गैर बराबरी के लिए जिम्मेदार है। खेल के माध्यम से लड़का-लड़की में भेद को बताते हुए कहा कि आगे चलकर यही भेद महिलाओं पर हिंसा का कारण बनता है। कहा कि आज भी समाज में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है। जब तक समाज में महिला व पुरुष में भेद किया जाता रहेगा तब तक लिंग आधारित हिंसा को खत्म नहीं किया जा सकता। इस भेदभाव को मिटाना जरूरी है। इस दौरान लोक चेतना मंच के कैलाश बिष्ट, मातबर बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। संवाद