फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम ने कराई क्राॅप कटिंग, अधिक बारिश से कम हुआ उत्पादन

Fri, 20 Sep 2024 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गंगोल गांव में धान की फसल की क्राॅप कटिंग कराई। साथ ही खुद भी फसल काटी। इस दौरान निकाली गई धान की मात्रा कम मिली। बताया गया कि अधिक बारिश होने से धान की उपज कम हुई है।
विज्ञापन

हर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राॅप कटिंग का प्रयोग किया जाता है। इसमें 30 वर्ग मीटर प्लाॅट बनाकर उसमें फसल का उत्पादन किया जाता है। इससे क्षेत्र में उत्पादन के आंकड़ों से क्षतिपूर्ति, बीमा राशि की गणना, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है। शुक्रवार को डीएम ने गंगोलगांव के काश्तकार बचन सिंह बिष्ट के धान के खेत में क्राॅप कटिंग कराई। 30 वर्ग मीटर में 2.7 किलो उत्पादन प्राप्त हुआ। बताया गया कि इस साल अधिक बारिश होने से फसल को नुकसान हुआ और उपज कम हुई। इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम रावत, सहायक भूलेख अधिकारी हरीश चंद्र पांडेय और काश्तकार बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें