फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला ने डेढ़ किमी पैदल चलकर दिया वोट

विज्ञापन
घायल अवस्था में मतदान करने के बाद उत्साहित असेड़ गांव की उर्मिला देवी। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
जंगल में घास काटने के दौरान घायल हुई असेड़ गांव की एक महिला ने लोकतंत्र में मतदान की उपयोगिता को समझते हुए वोट देकर अपना फर्ज निभाया। घायल महिला करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार को असेड़ गांव की उर्मिला देवी (53) पत्नी भरत सिंह गांव के पास जंगल से घास लाते हुए गिरने से घायल हो गई थी। उनके सिर, मुंह और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। रविवार को महिला ने सरकारी अस्पताल नारायणबगड़ में उपचार करवाया। महिला का पोलिंग सेंटर थराली विधानसभा के बूथ क्रमांक 68 (राजकीय प्राथमिक विद्यालय असेड़) में था। घायल होने के बावजूद उर्मिला देवी सोमवार को परिजनों के साथ डेढ़ किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र पहुंची और वोट दिया। महिला ने कहा कि लोकतंत्र के लिए वोट देना जरूरी है। लोकतंत्र में एक-एक वोट की महत्ता है और इसी से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें