फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड से आसानी से मिल सकेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जूनियर हाईस्कूल बीणा में बच्चों को शैक्षिक और अन्य जानकारियां देने के लिए क्यू आर कोड जैसी नवाचार पद्धति का प्रयोग किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका कुसुमलता गड़िया ने विद्यालय में मौजूद खेल से लेकर शैक्षिक सामग्री पर यह कोड लगाया है। गूगल लेंस से स्कैन करते ही संबंधित सामग्री की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी डा. भास्कर बेबनी ने विद्यालय में शैक्षिक भ्रमण के दौरान इस नवाचार पद्धति को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को शिक्षा के साथ ही बाहरी ज्ञान अर्जित करने में भी मदद मिलेगी। शिक्षिका कुसुमलता ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण में बच्चों को क्यूआर कोड भेज सकते हैं, जिससे बच्चा उसको स्कैन करके शिक्षण सामग्री देख सकता है। बताया कि विद्यालय परिसर के बाहर भी यह कोड लगाया गया है, जिससे अवकाश के दिन कोई भी विद्यालय से संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है। इस मौके पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीणा के प्रधानाचार्य बिजेंद्र चंद्रमणि, प्रबंधक समिति की अध्यक्ष आशा देवी, विनोद कुमार, डा. बिजेंद्र कठैत, राकेश त्रिपाठी, अनिल कुमार, चंद्रकला, पार्वती देवी और आलोक जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें