फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदप्रयाग में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से जिले के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश से सोमवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के मुनियाली वार्ड में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। नगर पंचायत की ओर से पीड़ित परिवार को तिरपाल और खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सोमवार को सुबह करीब सात बजे देवेंद्र मुनियाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान देवेंद्र का परिवार मकान के बाहर बनाए रसोई घर में था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने मौके पर जाकर मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील प्रशासन से शीघ्र पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की पैरवी की। डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि देवेंद्र मुनियाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया है। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में अस्सी हजार की धनराशि भी दी गई है। अभी वे पुरानी मकान में रह रहे थे, जो बारिश से टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें