फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएन ने औली में शुरू किया स्कीइंग कोर्स

विज्ञापन
औली में बर्फबारी के बीच स्कीइंग करते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
औली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबरी के बाद यहां के स्लोप स्कीइंग के लिए मुफीद हो गए हैं। ऐसे में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने यहां स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जीएमवीएन की ओर से औली में अच्छी बर्फबारी के बाद स्कीइंग का कोर्स कराया जाता है। जिसमें स्कीइंग से संबंधी सभी बातें बताई जाती हैं। प्रशिक्षणार्थियों को इसकी तकनीकी को बारीकी से बताते हुए स्कीइंग कराई जाती है। इस समय जीएमवीएन की ओर से जो कोर्स कराया जा रहा है उसमें एक सात दिन और दूसरा 14 दिन का कोर्स शामिल है। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने बताया कि शनिवार से औली में जीएमवीएन ने अपना स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। फिलहाल इसमें तीन लोग आए हुए हैं, जिसमें देहरादून, जोशीमठ और चमोली के शामिल हैं। बताया कि कुछ लोग आने वाले हैं। प्रशिक्षण लेने वालों को स्कीइंग के बारे में सभी जानकारियों को बारीकी से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें