फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी गौचर प्रथम

Sat, 28 Oct 2023 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
जीजीआईसी कर्णप्रयाग में आयोजित ब्लॉक विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं और ​शिक्षक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जीजीआईसी कर्णप्रयाग में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में 20 विद्यालयों के 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान हुए विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी गौचर प्रथम, जीआईसी कोटी चांदपुर द्वितीय और जीआईसी कनखुल तृतीय रहे। जबकि विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में नितिन प्रथम, जिया द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

पर्यावरण विषय में आयुष कुमार, प्रियांशी, संचार विषय में पुष्पांजलि, क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। कृषि विषय में संजना प्रथम रहीं। संगणात्मक चिंतन विषय में जूनियर वर्ग में रितु कोटी, प्रांजलि, सीनियर वर्ग में सुचिता-रितु कोटी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। संचालन कमला कुनियाल ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि बीईओ कैना चौहान, राजकीय शिक्षक संघ चमोली के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी व मंत्री प्रकाश चौहान, निमिलता नेगी, गंभीर सिंह, प्रकाश राणा, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुनियाल, प्रदीप कुमार, हेमा उपाध्याय, सरला डबराल, निमिषा थपलियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें