फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संघर्ष समिति की गांधीगिरी, अस्पताल को दी एक कुर्सी

Tue, 23 Jul 2024 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
फोटो- महिला बेस अस्पताल सिमली में फर्नीचर की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर करते समिति के सदस
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मना किया तो विभाग के खिलाफ की गई नारेबाजी
अस्पताल में बैठने के लिए नहीं हैं पर्याप्त कुर्सियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली में दो साल से महिला बेस अस्पताल संचालित हो रहा है लेकिन यहां उपचार मिलना तो दूर तैनात कर्मियों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी तक नहीं है। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ अस्पताल के बेड पर बैठने को मजबूर हैं। मंगलवार को सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया और गांधीगिरी दिखाते हुए अस्पताल को एक कुर्सी अस्पताल प्रशासन को भेंट की। मगर डॉक्टरों ने कुर्सी लेने से मना कर दिया। इस पर समिति के सदस्यों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सीएमओ के आश्वासन पर वह शांत हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2022 से संचालित बेस अस्पताल में विभाग अब तक व्यवस्थाएं नहीं जुटा पाया। स्थिति यह है कि अस्पताल में 4 डॉक्टर, 14 नर्सिंग स्टाफ सहित 20 कर्मी हैं लेकिन पूरे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने महज 6 कुर्सी और 6 टेबल उपलब्ध कराए हैं। ऐसे में बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में समिति के सदस्य प्रदर्शन करते हुए अस्पताल पहुंचे और गांधीगिरी करते हुए अस्पताल को एक कुर्सी दी। मगर डॉक्टरों ने कुर्सी लेने से मना कर दिया। इससे नाराज संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सीएमओ चमोली डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। समिति के संरक्षक महेश डिमरी ने कहा कि जल्द सिमली अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य बीएस मिंगवाल, पूर्व प्रधान जयदीप गैरोला, विक्रम सिंह नेगी, एसएस बहुगुणा, रविंद्र खंडूड़ी, प्रकाश सेमवाल, सत्य प्रसाद थपलियाल, अरविंद मुशनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें