फोटो- गैरसैंण के जीआईसी लाटूगैर में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मौजूद विधायक अन
फोटो
गैरसैंण। जीआईसी लाटूगैर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के खेल, कला, विज्ञान सहित अन्य परिषदीय परीक्षाओं और खेल गतिविधियों के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल हुए विधायक अनिल नौटियाल ने विद्यालय में प्रयोगशाला में व्यवस्थाएं करने और फर्नीचर के लिए 5 लाख की धनराशि विधायक निधि से देने की बात कही। ब्लाॅक प्रमुख शशि सौरियाल ने काॅलेज के विकास के लिए ढाई लाख की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नेगी, एसएमसी अध्यक्ष जय सिंह नेगी, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नेगी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महावर रावत, जिपंस अवतार पुंडीर आदि मौजूद रहे। संवाद