फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पिंडदान के लिए विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे ब्रह्मकपाल

Wed, 25 Sep 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ब्रह्मकपाल में पिंडदान करते रसिया और पुर्तगाल के श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। श्राद्ध पक्ष में पिंडदान व तर्पण कराने के लिए बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि देश के विभिन्न कोनों से तो श्रद्धालु आ ही रहे हैं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पिंडदान व तर्पण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, आंध्र प्रदेश सहित विभिन्न जगहों से श्रद्धालु पिंडदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल पुर्तगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। विदेशी श्रद्धालु पूरे विधि विधान के साथ तर्पण व पिंडदान करवा रहे हैं। साथ ही ब्रह्मकपाल के महात्म्य की भी जानकारी ले रहे हैं। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि यहां पहुंचने वाले रूस, पुर्तगाल व रूस के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें