फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वेदनी, ऑली बुग्याल, रूपकुंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Sun, 10 Sep 2023 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। दो दिनों तक हुई बारिश के कारण चमोली जिले के पर्यटन स्थल वेदनी बुग्याल, ऑली बुग्याल, रूपकुंड, बगुवाबासा, ज्यूंरागली, पातरनचौंणियां, कैलवा विनायक में सीजन की पहली बर्फ गिरी। वहीं बारिश के कारण पिंडर और कैल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देवाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हेम मिश्रा ने बताया कि बागेश्वर के कुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है जिससे पिंडर नदी का पानी भी मटमैला हो गया है। वहीं कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे से सीएमपी बैंड तक सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने और सड़क ऊबड़-खाबड़ होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


चार घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे
थराली/देवाल। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे सुबह पांच बजे हरमनी, मल्यापाैड़, बुसेड़ी व बैनोली में पहाड़ी आने से बंद हो गया था जिसे बीआरओ ने सुबह 9 बजे खोला। इस दौरान यहां कई वाहन फंसे रहे। हाईवे पर रुक रुककर मलबा गिरता रहा और बीआरओ की जेसीबी उसे हटाती रही। करीब चार घंटे बाद मलबा हटाकर हाईवे खोल दिया गया। वहीं सिमलसैंण गांव के खेत भी धंस रहे हैं। दूसरी ओर देवाल-खेता-मानमती सड़क बारिश से मलबा आने से सुयालकोट में बंद हो गई। मोपाटा गांव के रूप सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के 12 गांव का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें