एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया
लिनचोली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर घायलों का इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। बृहस्पतिवार को घायल मंजीत, चंद्रशेखर, सोमेश को एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया है। कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर गजेंद्र सिंह व साइड इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें
इधर, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने केदारनाथ से लौट रहे 11 मजूदरों के साथ मारपीट की है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।