फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लगातार दूसरे दिन विजिलेंस की कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा

Sun, 06 Oct 2024 05:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/चमोली

सार

आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकान का निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में विजिलेंस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रविवार को कर्णप्रयाग में आबकारी इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत की की थी कि चमोली में उसकी शराब की दुकान की सब दुकान जो उसका पार्टनर चला रहा है उसका राजस्व नियमित रूप से दिया जा रहा है।

आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर जयबीर ने निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


Dehradun: 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के नाम पर मांगे थे रुपये

बता दें कि शनिवार को विजलेंस ने जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें