राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जोशीमठ शाखा ने बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की। इस दौरान जोशीमठ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मोर्चे के प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि पेंशन राज्य सरकार का विषय है, उत्तराखंड सरकार जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल करे, वरना सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमेश सिंह पंवार ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करना होगा। इस दौरान गठित ब्लॉक कार्यकारिणी में चंदन सिह जदोड़ा को मुख्य संरक्षक, अशोक कुमार डोभाल को संरक्षक, मदन मोहन जोशी को ब्लॉक अध्यक्ष, अब्बल सिंह बिष्ट को ब्लॉक सचिव, गीता व कमला बिष्ट को महिला उपाध्यक्ष, गौरव सिंह व कुंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र भट्ट को उपाध्यक्ष, सोमेश भंडारी को संगठन सचिव, विपिन पुरोहित को मीडिया प्रभारी, दीप नारायण तोपाल को प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, राकेश फरस्वाण, सतेंद्र कुमार, जगदीश चौहान, सुधीर कुंवर, गीता नेगी, ज्योति कुंवर, सरिता सकलानी आदि मौजूद थे।