फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: ठंड बढ़ने के साथ ही खाली होने लगे नीती घाटी के गांव, द्रोणागिरी और कागा से ग्रामीणों ने किया प्रवास

Wed, 23 Oct 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

नीती व माणा घाटी में सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और बर्फ से गांव ढक जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण निचले स्थानों पर अपने शीतकालीन प्रवास पर आ जाते हैं।
विज्ञापन
जनपद के निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लगे भोटिया जन जाति के ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में ठंड बढ़ने लग गई है। इसके चलते ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास की तरफ लौटने लग गए हैं। दूरस्थ गांव द्रोणागिरी और कागा गांव खाली हो गए हैं, जबकि दीपावली से पहले घाटी के अन्य आठ गांव भी खाली हो जाएंगे।

विज्ञापन


नीती व माणा घाटी में सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और बर्फ से गांव ढक जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण निचले स्थानों पर अपने शीतकालीन प्रवास पर आ जाते हैं। अब इस समय कुछ ग्रामीण सामान के साथ वाहनों से निचले स्थानों की तरफ आने लगे हैं तो कुछ मवेशियों के साथ पैदल लौट रहे हैं।

शाबाश: चमोली के युवाओं ने 70 किमी की ट्रेकिंग पांच दिनों की पूरी, देवग्राम से नंदीकुंड तक पहुंचा दल
विज्ञापन
विज्ञापन


कागा के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि नीती घाटी के द्रोणागिरी और कागा गांव से सभी लोग निचले स्थानों की ओर लौट गए हैं। दीपावली से पहले अन्य गांवों के लोग भी निचले स्थानों पर आ जाएंगे। गर्मियां शुरू होने पर ही ग्रामीण गांवों में लौटते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें